हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर महिला ज्योति अधिकारी द्वारा लाइव आकर आत्महत्या की धमकी दिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।
पुलिस ने सकुशल किया बरामद
जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और महिला को काठगोदाम क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। एहतियातन नियमानुसार SOP के तहत महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इस कृत्य को निंदनीय बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश भी बता रहे हैं।