हल्द्वानी: अल्मोड़ा निवासी अधेड़ का खंडहर में मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी स्थित एक खंडहर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

शव मिलने से हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि कठघरिया के पास एक खंडहर में अधेड़ उम्र का व्यक्ति बेसुध पड़ा है। जिसकी उम्र करीब 45 के आसपास की लग रही थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मृतक अल्मोड़ा जिले का निवासी था। वहीं पुलिस ने पूरी पहचान के लिए अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले की पुलिस से संपर्क किया है। मृतक मानसिक रूप से भी बीमार बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।