हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कुछ दिन पहले एक घर में चोरी हुई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस में दी थी तहरीर
जानकारी के अनुसार दिनांक 24/08/24 को वादिनी हरप्यारी निवासी लोहारिया साल तल्ला मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से एक तोले का मंगलसूत्र, 20 तोला चांदी के पाजेब,कमरबंद, कड़ा व नगदी चोरी करने के संबंध में दी गई शिकायत/ तहरीर के आधार पर Fir no.151/24 धारा 305(A)Bns का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस पर प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए। जिसके बाद प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज कंगाल ने एवं अन्य जांच पड़ताल के उपरांत आज चोरी में संलिप्त 03 युवकों को स्टील फैक्ट्री कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार किया। तीनों मजदूरी करते हैं। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- महेश कश्यप पुत्र सुरेंद्र कश्यप निवासी ऊंचापुल हरी नगर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष
2- चंचल सक्सेना पुत्र बाबू सक्सेना निवासी कुसुमखेड़ा बालाजी बैंकट हॉल थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष
3- राकेश आर्य पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उप निरीक्षक मनोज अधिकारी
2- कांस्टेबल धीरज सिंह सुगड़ा
3- रि0 का0 किशन सिंह राणा
4- रि0का0 अभिनेश