हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास करीब 4,500 घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। जी हाँ नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने लिए जिला और रेलवे प्रशासन संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करने जा रहा हैं।
पुलिस फोर्स की मांग-
जो जिला प्रशासन और रेलवे की तरफ से की जा रही है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर अवैध रूप से बने हुए है। इसको लेकर उत्तराखंड ने नागालैंड और असम से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई जाने की मांग की है।