हल्द्वानी: अल्मोड़ा में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे किए जाए निरस्त, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन- हुकम सिंह कुंवर


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में उनके कार्यालय में की गई।

लिया यह निर्णय

जिसमें प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया। इसमें निर्णय लिया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक अधिवेशन जून में नैनीताल में होगा। होली मिलन 23 मार्च को हल्द्वानी में होगा।

व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज करने की कड़े शब्दों में दी निंदा

इसके अलावा अल्मोड़ा में बदहाल सड़कों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी घोर निंदा करती है। प्रदेश कार्यकारिणी ने बैठक में अहम निर्णय लिया है कि यदि जल्द ही सभी व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखण्ड में स्थापित समस्त अपनी सभी इकाइयों को साथ लेकर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी।

यह रहें उपस्थित

बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसर वानी, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, युवा मंडल मंत्री भूपेश बिष्ट,राकेश सिंह धपोला,अभिषेक पांडे,महेश जोशी आदि मौजूद रहें।