हल्द्वानी: प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर नगर निगम का चैकिंग अभियान जारी, गोदाम में मारा छापा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्माकॉल निर्मित उत्पादों के इस्तेमाल को लेकर नगर निगम की टीम का चेकिंग अभियान जारी है।

नगर निगम का चैकिंग अभियान

मिली जानकारी के अनुसार इसी चैकिंग अभियान के दौरान टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि चेकिंग अभियान में मुखर्जी मार्ग पर शिव ट्रेडर्स के गोदाम में छापा मारा। मौके से नगर निगम की टीम को करीब एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन मिला। संचालक का एक लाख का चालान किया गया। इसके बाद शहर में देहरादून रोड, तिलक रोड, त्रिवेणीघाट रोड, हीरालाल मार्ग के साथ आसपास के इलाकों में भी चेकिंग में लगभग 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन और थर्माकॉल निर्मित उत्पाद निगम की टीम को मिले, जिसपर 27 लोगों को चालान कर उनसे 16 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जारी रहेगा अभियान।