हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के रोवर विशाल कुमार को बधाई दीजिए।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बीते 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने “राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें कॉलेज में स्काउटिंग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। मूल अल्मोड़ा जिले के कपिलेश्वर व हाल कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी विशाल रुद्रपुर महाविद्यालय में डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।