हल्द्वानी: दीजिए बधाई: राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी, नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने जीते 04 गोल्ड समेत 20 मेडल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आमवाला बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी आयोजित हुई।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

जिसमें नैनीताल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया‌ है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पदक जीते। इस संबंध में टीम के तकनीकी निदेशक वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि टीम ने कुल 20 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग में बरखा लोहनी, पावना खाती और ईशा पतलिया ने स्वर्ण पदक जीते। प्रियांशी जोशी, भवन्या पांडे और इशिता मेहरा ने रजत पदक जीते। अंडर-19 बालिका में फसीन सैफी ने रजत पदक जीता, जबकि अमीषा गिरी, जानवी जोशी और साक्षी जोशी ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में आदित्य बिष्ट ने अंडर-19 में रजत पदक जीता। जतिन विष्ट, देवराज मेहरा, अनन्य कुमार, बसंत बिष्ट, जीवितेश पांडे, मनीष और नयन जोशी ने कांस्य पदक जीता। जिस पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।