हल्द्वानी: क्रिकेट प्रतियोगिता, मेहरा क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा को हराकर डीके स्पोर्ट्स ने जीता मुकाबला

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में। तृतीय वीर शहीद हरक सिंह करम सिंह स्मृति अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।।

जिसमें बीते कल गुरूवार को डीके स्पोर्ट्स एकेडमी पीलीकोठी में मेहरा क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा का मुकाबला डीके स्पोर्ट्स से हुआ।

डीके स्पोर्ट्स ने जीता मैच

जानकारी के अनुसार डीके स्पोर्ट्स एकेडमी पीलीकोठी में गुरुवार को मेहरा क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा का मुकाबला डीके स्पोर्ट्स से हुआ। अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 95 रन बनाए। पारस व सौमिल ने 16-16 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स के ओम ने 7 विकेट लिए। जवाब में डीके स्पोर्ट्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही डीके स्पोर्ट्स ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।