हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की मातृशक्ति को विकास का मुख्य आधार बताया।
इनका किया जिक्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पहाड़ की महिलाओं के अद्वितीय संघर्ष, साहस और समाज को नई दिशा देने वाले कार्यों की जमकर सराहना की। रक्षा मंत्री ने देवभूमि की महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि यहाँ की बेटियों ने हर क्षेत्र में लोहा मनवाया है। कहा कि उत्तराखंड की धरा नारी शक्ति की पावन भूमि है, जहाँ की बेटियों ने केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से नाम लिए कि
• महारानी कर्णावती व गौरा देवी: अदम्य साहस और पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक है।
• बछेंद्री पाल: पर्वतारोहण में देश का गौरव है।
• पद्मश्री बसंती देवी व वंदना कटारिया: समाज सेवा और खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय पहचान है।
नारी शक्ति ही विकास का इंजन
रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना महिलाओं की भागीदारी के विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की मातृशक्ति आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।