हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के निर्णय का स्वागत किया है। जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने इस निर्णय का स्वागत किया है। राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने इसका स्वागत किया है।
कैबिनेट का यह फ़ैसला स्वागत योग्य कदम
जिस पर हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का यह फ़ैसला स्वागत योग्य कदम है। संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में 10 प्रतिशत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवगत कराया है। मुख्यमंत्री की इस संबंध में राज्यपाल से वार्ता हो चुकी है। दो चार दिन में आरक्षण का मामला हल हो जायेगा।
मुख्यमंत्री से की वार्ता
कुंवर ने बताया उनकी स्वयं मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा राजभवन से दो चार दिन में फाइल आ जाएगी। वह स्वयं इसके लिए प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वह स्वयं एक राज्य आंदोलनकारी हैं। खटीमा राज्य आंदोलनकारी शहीदों की धरती है वही से ओ आते है,वह हमेशा राज्य आंदोलनकारीयों का सम्मान करते है। उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा। साथ ही कुंवर ने मुख्यमंत्री को कल हल्द्वानी में हुए राज्य आंदोलनकारी सम्मेलन में पारित प्रस्ताओं की जानकारी दी।