हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोनित हुए दीपक चंद्र खुल्वे


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने दीपक चंद्र खुल्वे को हल्द्वानी ग्रामीण का अध्यक्ष मनोनित किया है।

जताया आभार

वर्तमान अध्यक्ष हर्ष जलाल के संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के निर्णय के बाद दीपक चंद्र खुल्वे को हल्द्वानी ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है। खुल्बे ने इस पर सभी का आभार व्यक्त किया है।

यह लोग रहें शामिल

दीपक चंद्र खुल्वे के हल्द्वानी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोनित होने पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, अनुशासन समिति अध्यक्ष डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, हर्ष जलाल, नेत्र बल्लभ जोशी,जगजीत सिंह चड्ढा, हल्दूचौड़ खिम सिंह बिष्ट, भास्कर सुयाल, दीपक थुवाल, लालकुंवा अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, गौलापार अध्यक्ष पंकज कुमार, मनोज खुल्बे, अतुल गुप्ता, राकेश बेलवाल, बरखा शर्मा सहित कई लोग शामिल रहें।