हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने रिंग रोड परियोजना के नाम पर छोटे छोटे गांवों को बर्बाद करने का जताया विरोध


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने रिंग रोड परियोजना के नाम पर किसानों दुकानदारों भवन स्वामियों छोटे छोटे गांवों को बर्बाद करने का कड़ा विरोध जताया है।

रिंग रोड परियोजना को अन्य जगह से बनाने की मांग

जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज एक बैठक की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें रिंग रोड परियोजना के विरोध में किसान बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात कर उनको अवगत कराया जायेगा। रिंग रोड परियोजना को अन्य जगह से बनाने की मांग रखी जायेगी।

जताया विरोध

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि विकास के नाम पर पुराने गांवों को बर्बाद करने की योजना अधिकारी बना रहे है जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। कहा कि इस योजना को शहर के बाहर से बनाया जाय। पहले भी इसका सर्वे दमुवाढुंगा, काठगोदाम, गोला के किनारे किनारे,बेलबाबा मंदिर होते हुए लामा चौड़ किनारे किनारे पनियाली से बनाया गया था।

किया समर्थन

बैठक में हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष दीपक खुलवे,गोरापड़ाव तीन पानी अध्यक्ष उत्तम सिंह , हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, गोलापार अध्यक्ष पंकज कुमार,चोरगलिया अध्यक्ष दीपक थुवाल,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, लालकुंवा अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, बिंदूखत्ता अध्यक्ष पवन सिंह नेगी ने रिंग रोड के खिलाप चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए परियोजना को अन्य जगह से बनाए जाने की मांग की।
     
बैठक में रहें मौजूद

बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल , प्रदेश प्रचार मंत्री मनोज खुलवे,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विनय चौहान,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,रमेश जोशी,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल,आजीवन सदस्य नंदन सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहें।