हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक से अपना किनारा किया है।
देवभूमि उद्योग मंडल व्यापारियों व उपभोक्ता हितों के लिए करता रहेगा काम
साथ ही संयुक्त बैठक से किनारा करते हुए कहा कि जनहित व व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी ने संयुक्त बयान जारी किया और कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का गठन 1994 में राज्य आंदोलन के दौरान किया गया था। राज्य का एक मात्र व्यापार मंडल है जो राज्य के व्यापारियों व उपभोक्ताओं के हितों के लिए कार्य करता है। कहा राज्य के भीतर आज व्यापार मंडलों की बाढ़ सी आ गई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अपने सिद्धांतों में चलता रहेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल शहर के विकास के साथ साथ व्यापारियों व उपभोक्ता हितों के लिए काम करता रहेगा।