हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का किया स्वागत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का स्वागत किया है।
   
ट्रांसपोर्टरों से फिटनेस सेंटरों में अतिरिक्त पैसा लेने की शिकायत की गई थी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कल मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ट्रांसपोर्टरों से फिटनेस सेंटरों में अतिरिक्त पैसा लेने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को फिटनेस सेंटरों की जांच करने को कहा। आयुक्त ने तत्काल  फिटनेस सेंटरों का निरीक्षण कर कार्यवाही की।
   
कहीं यह बात

कुंवर ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने में उनका सहयोग करें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी विजिलेंस की कार्यवाही में जेल जा चुके है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामों की सराहना करते हुए कहा कि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लालटेन यात्रा निकाली थी। मुख्यमंत्री धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हैं। उन्होंने कहा है जो भी अधिकारी कर्मचारी घुस मांगे उसकी शिकायत विजिलेंस में तुरंत कर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सहयोग करें।