हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुए दिनेश चंद्र शती, सौंपा पत्र

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर इकाइयों के बाद ब्लॉक इकाईयों के गठन को मंजूरी देते हुए आज रामनगर ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन करते हुए दिनेश चंद्र शती को रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है।

की यह घोषणा

जिसमें प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने दिनेश चंद्र शती को  रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने दिनेश चंद्र शती को मनोनयन पत्र सौंपा। दिनेश चंद्र शती ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, महामंत्री राजकुमार केसरवानी, बृजमोहन सिज़वाली, रविकुमार, मनीष कुमार, प्रकाश भट्ट, मयंक मैनाली,उमेश बेलवाल, योगेश कांडपाल आदि उपस्थित रहें।