हल्द्वानी: दोस्त की बातों में आकर डाउनलोड किया एप, लाखों कमाने के चक्कर में बन गया कंगाल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक युवक के साथ एप के जरिए साइबर ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

साइबर ठगीं का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला इसी साल अप्रैल महीने का है। शीशमहल काठगोदाम निवासी एक दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके एक दोस्त ने ऑनलाइन एप के बारे में बताया। यह भी बताया कि एप से अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। एप का नाम एलजी लाइफ गुड ऑनलाइन था। इसके माध्यम से शॉपिंग की जाती हैं। बताया कि उससे एप को चलाने के बाद कुछ निजी जानकारी साइबर ठगों ने ले ली और‌ खाते से सबसे पहले तीन अप्रैल को 50 हजार रुपये, अगले दिन फिर दूसरे ट्रांजेक्शन में 60 हजार, छह अप्रैल को 2247 रुपये, चौथे ट्रांजेक्शन 12 हजार रुपये, पांचवें ट्रांजेक्शन में 64 हजार से अधिक और छठे ट्रांजेक्शन में नौ अप्रैल को 21 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। इससे उसके साथ कुल 2.10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई।

साइबर टीम को ट्रांसफर किया मामला

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम को भी मामला ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच जारी है।