हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 03.06.2025 को प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमिटी के साथ बैठक आयोजित की गई।
की यह अपील
जिसमे सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें। साथ ही बताया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं। कहा कि कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से प्रशसान द्वारा निर्धारित कुर्बानी स्थलों में ही कुर्बानी करने की अपील की गई। कुर्बानी खुले में नही की जाय। धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।
पर्याप्त मात्रा में गश्त करें
सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।
रहें उपस्थित
इस दौरान बैठक में नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी, राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, नीरज भाकुनी प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा , जल संस्थान विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारी समेत व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे।