हल्द्वानी: कोविड हॉस्पिटल में आउटसोर्स के माध्यम से काम पर रखे गये कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीआरडीओ द्वारा बनाए कोविड हॉस्पिटल में आउटसोर्स के माध्यम से  काम पर रखे  कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जान में खेल कर कोरोना काल में लोगों को सेवाएं दी

शनिवार को मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने जान में खेल कर कोरोना काल में लोगों को सेवाएं दी। लेकिन अब उन से स्वास्थ्य विभाग किनारा कर रहा है। कर्मचारियों ने उनको दोबारा से तैनाती  पीआरडी, उपनल अथवा एनएचएम के माध्यम से देने की मांग की है।

122 कर्मचारियों की को नौकरी पर रखा गया था

गौरतलब है कि एवीएसएम सिक्योरिटी एंड आउटसोर्सिंग नौर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 122 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया था। जिन्हें 31 मार्च  से  काम से बाहर कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।