हल्द्वानी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है । यहां पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया । बेटी की मां ने पिता पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज़ कराई है ।
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का हैं । यहां बरेली रोड निवासी आरोपी पर्दा सिलाई का काम करता हैं । पत्नी भी घरों में खाना पकाने का काम करती हैं । उनकी दो बेटियां हैं । पिता पर आरोप है कि जब मां काम पर जाती थी तो वो 9 साल की बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता था। और विरोध करने पर मारपीट करता था । बीते शाम मां घर लौटी तो बेटी ने दर्द की शिकायत की और मां के पूछने पर बेटी ने सारी बात बता दी । महिला ने जब आरोपी पति से सवाल जवाब किया तो उसने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी । महिला बचते बचाते किसी तरह कोतवाली पहुंची और आरोपी पति की शिकायत दर्ज़ करवाई ।
आरोपी पिता गिरफ्तार
इधर पुलिस ने आरोपी पर मुक़दमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ़्तार कर लिया । जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।