हल्द्वानी- बरेली रोड में आटोमोबाइल एंड रिपेयरिंग सेंटर का बाहर खड़े एक ऑटो में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन तब तक ऑटो जलकर राख हो चुका था।
दुकान के बाहर खड़े ऑटो में लगी आग:
पुलिस के अनुसार बरेली रोड स्थित गांधी स्कूल के पास श्री राम ऑटोमोबाईल एंड रिपेयरिंग सेंटर की दुकान के बाहर खड़े ऑटो संख्या यूके 04 टीए 8413 में अचानक आग लग गई।
आग पर काबू पाने की कोशिश:
आसपास खड़े लोगों व दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
ऑटो एलपीजी युक्त होने के कारण आग की चपेट में आया:
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बगल वाले ऑटोमोबाइल की दुकान से चिंगारी आती जैसी प्रतीत हुई, ऑटो एलपीजी युक्त होने के कारण चपेट में आ गया।