हल्द्वानी: मानसून आते ही बढ़ने लगे फंगल और बैक्टीरियल के मरीज, जानें लक्षण

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मानसून आते ही  फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले सामने आ रहें हैं।

अस्पतालों में बढ़ रही संख्या

मिली जानकारी के अनुसार फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बताया कि फंगल संक्रमण पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्ग को प्रभावित कर सकता है।

लक्षण होने पर चिकित्सक को दिखाएं

फंगल संक्रमण हाथ-पैर, सिर, उंगलियों, मुंह और शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। इसमें त्वचा पर रैशेज, पपड़ी आना या खाल निकलना, खुजली, त्वचा लाल होना और त्वचा से सफेद पाउडर की तरह पदार्थ आना आदि शामिल है। बैक्टीरियल इंफेक्शन में बुखार, ठंड लगनाा, सिरदर्द, थकान और खांसी के लक्षण है।