हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम के मोबाइल ऐप का शुभारंभ हो गया है।
इस ऐप का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम के मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। बताया कि यह ऐप उत्तराखंड की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को डिजिटल मंच के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगा।