हल्द्वानी: खाना बनाने में हुई देरी से बौखलाया पति, कर दी पत्नी की हत्या, बेटे ने की मांग- ऐसे अपराधी बाप को हो फांसी की सजा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मन को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी की जान ले ली।

महिला की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक वनभूलपुरा में 13 बीघा पानी की टंकी के पास रहने वाले 58 वर्षीय इंतजार का अपनी 52 वर्षीय पत्नी शाहीन से गुरुवार को विवाद हो गया था। बेटे गुलजार ने बताया कि मां काम में व्यस्त थीं। जिस कारण खाना बनाने में देरी हो गई। इस बात पर पिता की मां से कहासुनी हो गई। जिस पर गुस्से में वह बाहर से ईंट लाए और मां के सिर पर वार किए। जिसके बाद घायल शाहीन को लोगों की मदद से एसटीएच ले जाया गया। वहां से निजी अस्पताल रेफर किया गया, यहां पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया।

किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने बेटी रुखसार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेटे ने कहा कि ऐसे अपराधी बाप को फांसी की सजा होनी चाहिए।