हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
पठन पाठन कार्य स्थगित
जानकारी के अनुसार महिला छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके दृष्टिगत चुनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पठन-पाठन कार्य स्थगित कर दिया है। चुनाव को देखते हुए प्राचार्य ने अगले छह दिनों के लिए 27 सितंबर तक सभी संकाय की कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। कॉलेज में केवल शिक्षक ही आएंगे। अब 27 तक कॉलेज में चुनाव से जुड़े कार्य ही संपादित होंगे। मतदान के दिन 27 सितंबर को आईकार्ड के साथ छात्र आएंगे और अपना वोट डालेंगे।