हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नमामि गंगे, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, “आओ हम सब योग करें अभियान” के तत्वाधान में नियमित रूप से डॉक्टर नवीन चंद्र भट्ट, विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग एसएसजे विवि अल्मोड़ा के संरक्षण में नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में योग प्रशिक्षक निधि सकलानी द्वारा सिद्धार्थ सिटी, हल्द्वानी में योग शिविर का आयोजन किया गया। 21 मई से आरंभ हुआ अभियान “आओ हम सब योग करें अपने अंतिम चरण में योग दिवस को भव्य बनाने के लिए सिद्धार्थ सिटी द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। जिसमे कल योग दिवस प्रातः 6:00 बजे से मनाया जाएगा। अवगत है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। मनुष्य, प्रकृति और समग्र स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर जोर दिया गया हैं। वर्ष 2025 विशेष रूप से खास है क्योंकि यह इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है।
योग शिविर का आयोजन
कार्यक्रम रूपरेखा प्रातः 6:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय समय एवं नियम के अनुसार योगाभ्यास सत्र का आयोजन सिद्धार्थ सिटी में किया जाएगा। जिसमें सोसायटी के वरिष्ठ जन, युवा वर्ग और बच्चे प्रतिभाग करेंगे।