हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सिद्धार्थ सिटी में आयोजित हुआ योगाभ्यास सत्र, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ, जाना योग का महत्व

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नमामि गंगे, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, “आओ हम सब योग करें अभियान” के तत्वाधान में नियमित रूप से डॉक्टर नवीन चंद्र भट्ट, विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग एसएसजे विवि अल्मोड़ा के संरक्षण में नि:शुल्क योग शिविर का योग प्रशिक्षक निधि काला सकलानी द्वारा सिद्धार्थ सिटी, हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के दिन प्रातः 6:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय समय एवं नियम के अनुसार योगाभ्यास सत्र का आयोजन एवं सिद्धार्थ सिटी में समापन किया गया।

योग सत्र का आयोजन

सिद्धार्थ सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया और आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए अभ्यास किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष एम सी कांडपाल ने द्वीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सिंह धामी ने किया। आसन प्राणायाम ध्यान का अभ्यास योग प्रशिक्षक निधि काला सकलानी द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर शिवांश सुयाल, इशिका धामी, कृषा सुयाल, आरोही शाह, सौम्या पाण्डेय, अथर्व दुबे ने एडवांस आसनों का प्रदर्शन किया जिसमें चक्रासन, तुलासन, पूर्ण मत्स्येंद्र आसन, पूर्ण भुजंगासन इत्यादि प्रमुख रहें।

योग का बताया महत्व

सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं ने योग शिविर के अपने अनुभव बताएं एवं योग से इस एक महीने जो उन्हें लाभ प्राप्त हुआ उसका वर्णन किया।
अवगत है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। मनुष्य, प्रकृति और समग्र स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर जोर दिया गया। वर्ष 2025 विशेष रूप से खास है क्योंकि यह इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर गायत्री कांडपाल, वीना काला, पुष्पा खाती, रेनू पांडे, भूमिका धामी, कंचन मठपाल, मुन्नी बिष्ट, सुनीता सेठी, पुष्पा चौहान, राधा रावत, सुपर्णा दुबे, मुस्कान वार्ष्णेय, बी एस खाती, राजेंद्र बिष्ट, हरीश बेलवाल, हरीश चौहान, राधेश्याम कांडपाल, आशुतोष शाह, जगत सुयाल, मोहन सिंह रावत इत्यादि उपस्थित रहे।