हल्द्वानी: माँ की बीमारी से तंग हुआ कलयुगी बेटा, अस्पताल में उठाया यह खौफनाक कदम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया। जिसने अपनी माँ को ही मारने की कोशिश की।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गेठिया नैनीताल निवासी गीता देवी (67) की तबियत खराब थी। उसे उल्टी-दस्त हो रहे थे। शुक्रवार रात को उसके बेटे मोहन सिंह बिष्ट (35) ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा मोहन सिंह आधा लीटर की पेप्सी की बोतल में पेट्रोल लेकर अस्पताल पंहुचा और चिल्लाने लगा कि मां तेरी बीमारी ने मुझे परेशान कर दिया है। जिसके बाद उसने इमरजेंसी में अपनी मां पर पेट्रोल उड़ेल दिया। वह मां पर लाइटर से आग लगाने की कोशिश करने लगा। तभी बुआ के हल्ला मचाने पर डॉक्टर, नर्स और तीमरदारों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को 112 में सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे को अपने साथ ले गई। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई और उसका मेडिकल कराया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के उपर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।