हल्द्वानी: खेल महाकुंभ का आयोजन, हल्द्वानी हॉस्टल और पाल एकेडमी रहीं विजेता


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। युवा कल्याण विभाग की ओर से गौलापार स्टेडियम में खेल महाकुंभ आयोजित हुआ।

अंडर 17 में हल्द्वानी हॉस्टल और अंडर 19 में पाल एकेडमी की टीम रहीं विजेता

जिसमें बीते कल रविवार को अंडर 17 और 19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंडर 17 बालक वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी हॉस्टल ने पेनल्टी में बीएसएसवी नैनीताल को 3-2 से हराया और विजेता का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर नैनीताल की टीम रही। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में रामनगर ने एचएफसी हल्द्वानी को पेनाल्टी निर्णय में 3-2 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में पाल एकेडमी की टीम ने पेनाल्टी में रामनगर को 5-4 से हराकर पहले स्थान पर जगह बनाई। रामनगर दूसरे स्थान पर रही। वहीं बीयूएफसी हल्द्वानी ने जीआईसी नैनीताल को पैनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर तीसरे स्थान में जगह बनाई।