हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में हाॅकी का अलग सेंटर बनेगा।
खेल निदेशालय ने दी मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने भेजा था। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की भी स्वीकृति दी है।