हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के क्रिकेट मैदान में लिजेंड क्रिकेट लीग का दूसरा मैच रायल राइडर पंजाब व इंडिया टाइगर्स के बीच खेला गया।
इंडिया टाइगर्स की टीम जीती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें रायल राइडर पंजाब ने टास जीतकर इंडिया टाइगर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसपर इंडिया टाइगर्स के कप्तान श्रीलंका के खिलाड़ी तिलकरन्ते दिलशान ने नौ रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी कुलदीप हुड्डा ने पांच चौके व एक छक्का मारकर 48 रन बनाए। भारतीय क्रिकेटर पवन नेगी ने 18 गेंदों पर तीन चौके-छक्के मारकर कुल 41 रनों का योगदान दिया। इंडिया टाइगर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। अफगानिस्तान के असगर अफगानी की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करने रायल राइडर पंजाब की टीम उतरी। जिसपर मोहम्मद शहजाद ने 18 गेंदों पर चार चौके-छक्के मारकर 48 रनों का योगदान दिया। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने सात चौके मारकर 45 रन बनाए। इंडिया टाइगर्स से खेलते हुए। पवन ने दो विकेट लिए। रायल राइडर्स की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। जिसपर इंडिया टाइगर्स की टीम 20 रन से जीत गई।
अल्मोड़ा में हुआ जन्म
मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर पवन नेगी ने अपने प्रदेश में पहली बार क्रिकेट में हाथ आजमाया। उनका जन्म अल्मोड़ा में 1993 में हुआ। इसके बाद इनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने देवभूमि में पहली बार चौके-छक्के जड़े। पवन नेगी की गेंदबाजी व बल्लेबाजी देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।