हल्द्वानी: लग्जरी कार से बरामद हुई शराब, अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा एक अभियुक्त को 07 पेटी अंग्रेजी शराब कार नं0- UK04AJ-7222 हुडई वर्ना के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 335/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अमन जोत पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी गोविन्दपुरा भोटिया पड़ाव रेमण्ड शोरूम के पीछे थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष, पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 संजीत राठौड़
(प्रभारी एसओजी)
2- हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG
3- का0 चन्दन नेगी SOG
4- का0 अमर सिंह SOG