हल्द्वानी: मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

फांसी से लटककर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस के मुताबिक तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज दो निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में हैं। बताया कि बीते बुधवार देर रात परिजनों ने मीना कठायत (43) पत्नी दीपक दुपट्टे के सहारे कमरे में पंखे पर लटके देखा। जिसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गये। जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस जांच कर रहीं हैं।