हल्द्वानी: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 4 पदक, किया सम्मानित



हल्द्वानी: देहरादून में 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें नैनीताल जिले के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए हैं।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 7 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।
• ​बरखा लोहनी: सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
• ​किरण तिवारी: जूनियर वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक हासिल किया।
• ​दिवांश: सब जूनियर वर्ग की अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता।
• ​दक्ष राणा: सब जूनियर वर्ग के एक अन्य भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

मेयर ने किया सम्मानित

जिस पर खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर रविवार को हल्द्वानी के महापौर (मेयर) गजराज सिंह बिष्ट ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया