हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में एक महिला के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है।
जानें पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मुखानी थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी की रहने वाली नीरू धवन ने बीते 09 जनवरी को अपने मोबाइल में 596 रुपये का रिचार्ज किया था। देर शाम तक कॉलिंग शुरू नहीं हुई तो उन्होंने कस्टम केयर पर काॅल की। जिस पर उन्हें बताया कि यह पैक इन फ्लाइट रोमिंंग के लिए है। बाद में 11 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने महिला से पूछा कि आपने कस्टमर केयर पर जो शिकायत की थी। कॉलर ने महिला का पैसा रिफंड कराने की बात कही। इसके लिए उसने एक एप डाउनलोड कराया। जिसके बाद महिला से पेटीएम की हिस्ट्री खोलने को कहा। और अलग अलग चीजें करने को कहा। इसके बाद महिला के खाते से 90 हजार रुपये कट गए।
जांच कर रही पुलिस
इस मामले में पुलिस ने बीते कल गुरूवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।