साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आई है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के सुभाषनगर निवासी पारुल कपूर ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 में उन्हें रुपयों की जरूरत थी। जिस पर ऑनलाइन संपर्क करने पर एक फाइनेंस कंपनी के रोहित राठी, रोहित शर्मा, शिखा थापा और विवेक जैन ने उन्हें ऋण दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उन्होंने तमाम दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से मांग लिए। जिसमें प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में 3.50 लाख रुपये की रकम मांग ली। सभी ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम से किए गए। ऋण के लिए दबाव बनाया गया तो उन्होंने व्हाट्सएप में ही फर्जी चेक भेज दिया, लेकिन आरोपियों ने ऑरिजनल चेक नहीं दिए। जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
मुकदमा दर्ज
जिस पर महिला ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब एसएसपी के आदेश के मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।