हल्द्वानी: महिला ने सोशल मीडिया पर युवक द्वारा अभद्र और अश्लील कमेंट्स करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शहर निवासी एक महिला ने युवक पर सोशल मीडिया में अभद्र और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा कि वह और उसके पति फेसबुक चलाते हैं। बीते दिनों उनके पति ने अपनी फेसबुक आईडी में एक पोस्ट की थी, जिसमें पति-पति दोनों थे। इस पोस्ट पर पीयूष नाम के एक युवक ने अश्लील कमेंट्स किए। विरोध करने पर आरोपी ने सार्वजनिक पोस्ट में ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे परिवार और समाज में उनकी छवि खराब हुई है। साथ ही वह तनाव में हैं।

मुकदमा दर्ज

महिला ने पुलिस को पूरे प्रकरण के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।