हल्द्वानी: आज से कैलाश यात्रा का आगाज, 19 यात्रियों का पहला दल हुआ रवाना

हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा का आगाज हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम 1990 से आदि कैलाश यात्रा आयोजित करा रहा है।

कैलाश यात्रा शुरू

जिसमें इसका पहला दल आज काठगोदाम से पिथौरागढ़ टीआरसी के लिए रवाना कर दिया गया है। जिसमें टीआरसी काठगोदाम से कुमाऊं मण्डल विकास निगम प्रबन्ध निदेशक विनीत तोमर एवं महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी ने आदि कैलाश यात्रा के प्रथम दल के 19 यात्रियों को सुबह 8.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दल में 9 महिलाओं समेत 19 यात्री शामिल हैं साथ ही टीम लीडर पवन चौधरी भी दल के साथ रवाना हुये। साथ ही बताया गया है कि इस वर्ष कुल 34 दल आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। आदि कैलाश यात्रा के लिए भक्तों के लिए हैल्थ चैकअप के साथ अन्य सुविधाओं के कैम्प यात्रा मार्गों पर लगाये गये हैं।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर एडवेंचर मैनेजर गिरधर सिंह मनराल, भूवन काण्डपाल, ललित तिवारी, गुमान सिंह, रवि मेहरा, हेम जोशी, दीपक पाण्डे के साथ ही पर्वतारोही गंगोत्री बिष्ट, चन्द्रा अधिकारी आदि मौजूद रहे।