हल्द्वानी: साईबर ठगों का ठगी का अलग-अलग पैंतरा, अब मैकडॉनल्स की फ्रेंचाइजी के नाम पर की 20 लाख की ठगी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें मासूम जनता फसंती जा रही है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है।

जानें पूरा मामला

हल्द्वानी में टीपी नगर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति से मैकडॉनल्स की फ्रेंचाइजी के नाम पर 20 की ठगी हो गई है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में यश शर्मा पुत्र आलोक शर्मा निवासी रामपुर रोड ने कहा कि बीते 26 अगस्त को उसके मेल आईडी में एक मेल आई। जिसमें उन्हें मैकडॉनल्स की फ्रेंचाइजी का ऑफर दिया गया था। ऑफर सही था तो वह झांसे में आ गया, उसने सम्पर्क किया। इसके बाद एडवांस के रूप में 20 लाख 35 हजार 400 रुपये रुपये दे दिए। बाद में सम्पर्क किया तो किसी ने बात नहीं की।

शुरू की जांच

जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दिया है।