हल्द्वानी: अब बिना पर्चे के कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं देंगे एंटीबायोटिक दवाएं, दिए यह निर्देश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर से दवाएं लेने के बाद मिलने वाले बिल में संबंधित डाॅक्टर की ओपीडी का नंबर होना अनिवार्य होगा।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिना पर्चे के कोई भी मेडिकल स्टोर एंटीबायोटिक दवाएं नहीं देंगे। इस संबंध में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाकर मेडिकल स्टाेर संचालकों को यह निर्देश दिए है। जिस पर स्टोर संचालकों को सभी एंटीबायोटिक्स दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही देने के सख्त निर्देश दिए है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल स्टोर दवाएं विक्रय का विधिवत कैश मेमो या बिल जारी करेंगे, जिसमें डाक्टर के नाम के साथ ही वहां का ओपीडी नंबर भी लिखा जाएगा। इससे स्पष्ट होगा कि मरीज ने पंजीकृत डाक्टर का पर्चा दिखाकर ही दवा ली है।