हल्द्वानी: मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड में मारपीट से घायल एक व्यक्ति की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। आरोप है कि आरोपी ने 500 रुपये के चक्कर में 12 दिन पहले लात घूसों से पीटकर मृतक को घायल कर दिया था। तब से एसटीएच में उपचार चल रहा है। परिजनों ने मामले में पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं व्यक्ति की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
12 दिन पहले दो लोगों ने जमकर पीट दिया था
जानकरी के अनुसार मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड निवासी गिरीश चंद्र बेलवाल (45) को 12 दिन पहले दो लोगों ने जमकर पीट दिया था। मृतक के बड़े भाई तारा चंद्र बेलवाल ने बताया नवाबी रोड में उनकी दुकान है। पड़ोस में रहने वाले राकेश गांधी उनके दुकान से 150 रुपये का उधार लेकर गए थे, इसी बीच वह 500 रुपये लेकर आये और गिरीश बेलवाल को देकर चले गए। बाद में गिरीश को पता चला कि 500 रुपए का नोट नकली है वह गांधी के घर गए, वहां पर गांधी के बेटा था। जिससे उन्होंने यह बात बताई तो गांधी के बेटा आगबबूला हो गया और लातघूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पिता पुत्र ने गिरीश को इतना पिता की उसका पैर फैक्चर हो गया सिर और शरीर में गंभीर चोट आ गयी। घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आजतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया
आरोप है कि पुलिस ने आजतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। सूचना पर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला समेत तमाम नेता भी पहुँच गए। इसी बीच पहुँचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कार्यवाही के बाद ही शव उठाने की बात की।
एक आरोपी गिरफ्तार
कोतवाल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब जाकर मामला शांत हुआ।