हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में 14 और 15 नवंबर को सजेगा ‘पंखुड़ियां महोत्सव-2026’, मिस उत्तराखंड और डांस प्रतियोगिताओं का भी  आयोजन

​हल्द्वानी: हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में आगामी 14 और 15 नवंबर को ‘पंखुड़ियां महोत्सव-2026’ (सीजन-16) का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का आयोजन

इस दो दिवसीय सांस्कृतिक व प्रतिभा खोज महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। वहीं महोत्सव समिति की अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के अलावा, प्रदेश के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार और विभिन्न सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। रर बताया कि दोनों दिन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों और प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इनमें-
•  ​मिस उत्तराखंड और सुपर मॉडल प्रतियोगिताएं
•  ​इंडियाज बिगेस्ट डांसर और उत्तराखंड बेस्ट डांसर प्रतियोगिताएं
• ​वॉइस ऑफ उत्तराखंड (गायन प्रतियोगिता)
​