हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस ने अलग अलग जगहों से 03 अभियुक्तों को सट्टा/जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसमें दिनांक 20.12.2024 को थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों अबरार पुत्र कय्यूम निवासी बडी मस्जिद के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा उम्र 40 वर्ष, मौ0 आलिम उर्फ टीटू पुत्र स्व0 मौ0 जाकिर उर्फ छोटे – मोटे नि0 साबरी मस्जिद के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा उम्र 32 वर्ष, मौ0 कमर पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी इन्द्रानगर ठोकर के पास थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष, को सट्टा खेलते/खिलाते हुए पाए जाने पर अलग–अलग जगहों, ख्वाजा कालोनी के पास रेलवे पटरी के पास थाना बनभूलपुरा व चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास गफूर बस्ती की तरफ थाना बनभूलपुरा तथा इन्द्रानगर ठोकर के पीछे सामने रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा उनके कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता मय नगदी 3370/- रूपये बरामद किए गए।उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नंबर क्रमशः 238/24, 239/24 तथा 340/24 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- का0 महबूब अली
2- का0 दिलशाद अहमद
3-का0 यासीन
4- का0 अतहर
5- का0 विनोद नाथ
6-का0हरीश रावत