हल्द्वानी: पुलिस की कार्यवाही, लम्बे समय से फरार चल रहे  04 वारंटियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम मे दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दि0 05.12.24 को थाना क्षेत्र से माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट की तामीली के क्रम में वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः-1-रिजवान उर्फ भगडा पुत्र मैसी उर्फ मेंकू खान निवासी खड्डी मोहल्ला रेलवे लाइन के पास लालकुआं संबंधी फौजदारी वाद संख्या-1067/2024 धारा 380/411/457 आईपीसी व जीवन रौतेला पुत्र प्रेम सिंह निवासी खड़कपुर मोटाहल्दु हल्दुचोड़ लालकुआं तथा पुष्पा रौतेला पत्नी प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त सम्बन्धित केस क्राइम नंबर– 497/2022 धारा–147/323/427/452/ 504/506 भादवी व उधम चौधरी पुत्र फूल सिंह उर्फ दीपू चंद्र निवासी सूफी भगवानपुर मोटाहल्दु लालकुआं नैनीताल सम्बन्धित फौवा0सं0 1255/22 तथा 5805/18 धारा -138 एन आई एक्ट, को गिरफ्तार किया गया। वारंटी अभियुक्त गणों को को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी
2- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़
3- अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी                                                                               4- कांस्टेबल अनिल शर्मा
5- महिला कांस्टेबल सुनीता टम्टा