हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, अवैध देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.1.2025 को चैकिंग के दौरान सुल्तान नगरी गांव को जाने वाले रास्ते में गोलापार काठगोदाम से अभियुक्त विनोद आर्य पुत्र रमेश चंद्र आर्य निवासी रामलाल कॉलोनी खेड़ा गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल को 144 पव्वे देशी शराब गुलाब बाजपुर मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 09/2025धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- म0उ0नि0 नीतू सिंह
2- कानि0 योगेश कुमार
3  कानि0  मनीष कुमार