हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्यवाही की है।
थाना मुखानी की कार्यवाही
थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालडाट चौराहे से डेढ़ सौ मीटर सकलानी फर्नीचर के पास मनोज कुमार जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी निवासी उपरोक्त को 199.92 ग्राम अवैध चरस के साथ व चंदन सिंह उर्फ चेतन पुत्र बहादुर सिंह निवासी उपरोक्त को 262.79 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह
2- उप निरीक्षक मोहन सिंह ANTF
2- कांस्टेबल शंकर सिंह
3- कांस्टेबल राजेंद्र जोशीANTF
4- कांस्टेबल सोनू सिंह ANTF
कोतवाली लालकुआ की कार्यवाही
दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान सुभाष नगर के पास लालकुआं से अभियुक्त कैलाश चंद्र पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद हाल निवासी बलिया कॉलोनी लालकुआं को 76 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1- कानि0 जितेंद्र बिष्ट
2- कानि0 आनंदपुरी
3- कानि0 कमल बिष्ट