हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा  दिनांक 12-11-24 को वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा  पुलिस कर्म0गण के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग व गश्त मोबाइल के थाना लालकुआँ क्षेत्र के जड़ सैक्टर प्रा0पा0 लालकुआँ के पास  से अभियुक्त कुन्दन राम पुत्र हरीश राम निवासी—तिवारी नगर प्रथम बिन्दुखत्ता लालकुआँ नैनीताल को 4.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act   के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।  थाना पुलिस का नशे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 दीपक बिष्ट
2-कानि0  चन्द्र शेखर
3-कानि0 कमल बिष्ट                                               4-कानि0 आनन्दपुरी