हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहें चालक को किया गिरफ्तार, 446 लापरवाह चालक भी आए गिरफ्त में

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ आगामी क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दृष्टिगत पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 23.12.2024 को प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा पुलिस टीम के पुलिस चौकी गेट बैलपाड़ाव के पास दौराने चेकिंग एक वाहन लहराते हुए व तेजी से आते हुए दिखाई दिया।
वाहन को रोकने पर वाहन संख्या CG 08Y3591 TATA 407 को वाहन चालक गौरव सैनी पुत्र ज्वाला सिंह निवासी कांगला थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर द्वारा शराब के नशे में चलाया जा रहा था। जिस पर 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद में 446 लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 21 वाहन सीज, 60 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।