हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान कैनाल रोड से पॉलीसीट जाने वाले मार्ग पर स्थित खाली मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सुशील कुमार माथुर, पिता रूप किशोर माथुर निवासी नवाबी रोड, नियर शिव मंदिर, बरसाती रोड, वार्ड नंबर 10 हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद 315 बोर तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में FIR संख्या 70/2025, धारा 3/25 Arms Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1️⃣ अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
2️⃣ कांस्टेबल योगेश कुमार
3️⃣ कांस्टेबल प्रमोद कुमार