हल्द्वानी: नशे पर पुलिस का वार, स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमे दिनांक -14.03.2025 को अवैध मादक प्रदार्थ रोकथाम के दृष्टीगत अभि० गण क्रमशः 1-नफीस अंसारी पुत्र मो० हनीफ नि० बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम उम्र 28 वर्ष व 2- निर्मल नौला पुत्र गणेश नौला नि० तल्ला कुवंरपुर थाना काठगोदाम उम्र 26 वर्ष को अवैध स्मैक कुल 1.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-57/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0 नि0 मोनी टम्टा
कानि0नापु लक्ष्मण राम
कानि0 शिवम कुमार